top of page

मौसम में आ रहे बदलाव से कम होने लगा डेंगू का डंक: डा. योगेश

Nov 17, 2021
2 min read

Updated: Aug 5, 2022

दिल्ली राजधानीवासियों के लिए थोड़ी राहत की बात है। मौसम में बदलाव के बाद डेंगू के मामलों में कमी आने लगी है। दिल्ली के लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल के डेंगू नोडल अधिकारी डा. योगेश कुमार ने बताया कि अब थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। बीते कुछ हफ्तों में डेंगू के मामलों में लगातार गिरावट दर्ज की गई है। पिछले एक हफ्ते में डेंगू के मरीजों की संख्या 2700 के आसपास रहा है। इस वर्ष दिल्ली में डेंगू के मामले बढ़कर 5270 के पार पहुंच गए थे। स्थानीय निकाय की ओर से जारी एक रिपोर्ट के अनुसार 2015 के बाद इस वर्ष ही डेंगू के सबसे अधिक मामले सामने आए हैं। 2018 में 1875, 2019 में 1301, 2020 में 722 और 2021 में 5270 मामले सामने आए। इस बार के आंकड़ों ने सबको सकते में डाल दिया।


सावधानी बरत हरा सकते डेंगू को

डा. योगेश ने बताया कि यह बीमारी एडीज मच्छर के काटने से होता है।

यह मच्छर दो फीट से अधिक ऊंचा उड़ नहीं सकते। सावधानी बरतकर इसे हरा सकते हैं। डेंगू से संक्रमित होने पर तीन से 14 दिन तक इसके लक्षण बने रहते हैं। इसकी शुरुआत तेज बुखार, जोड़ों के दर्द, सिर दर्द, आंखों के पीछे दर्द, थकान उल्टी, त्वचा पर चकते आदि से होती है। सही खानपान से इसे हरा सकते हैं।


ताजा भोजन करें और रहें डॉक्टर की नियमित निगरानी में

लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल के डेंगू के मामलों के नोडल अधिकारी डा. योगेश ने बताया कि डेंगू के मरीजों को ऑयली भोजन नहीं करना चाहिए। मशालेदार खानों से भी परहेज करें। इस समय हाईट्रेडिंग ड्रिंक्स पीएं। जल्दी पचने वाले खाना खाएं। पपीते का पत्ता, अनार, नारियल पानी, हल्दी व मेथी भी कागर है। इससे प्लेटलेट्स बढ़ते हैं। कैफीन युक्त ड्रिंक्स से दूर रहें। यह यह दिल की धड़कन और मांसपेशियों में दिक्कत बढ़ाती है।

विधायक व पार्षद ने निगम पार्षद क्षेत्र में कराई फागिंग

डेंगू के बढ़ रहे मामलों को कम करने के लिए स्थानीय विधायक भी पहल कर रहे हैं। विधायक कुलदीप कुमार के निर्देश दिल्ली घड़ौली 06-ई के पार्षद जुगनू संजय चौधरी ने फॉगिंग कराई।

लोगों से घरों में जमा पानी तत्काल फेंक देने की अपील की। कहा कि आसपास साफ-सफाई रखें। विधायक ने भी क्षेत्र के लोगों से कहा कि कहीं गंदगी दिखें तो उसकी सूचना दें। तत्काल निगम प्रशासन से उसकी सफाई कराई जाएगी।




Do you want to publish article, News, Poem, Opinion, etc. ?


Contact us-

nationenlighten@gmail.com | nenlighten@gmail.com

Comments


Post: Blog2 Post
bottom of page